समस्तीपुर में बदमाशों ने पत्रकार के बेटे को मारी गोली:भर्ती,केस उठाने की धमकी दे रहे बदमाश
समस्तीपुर में बुधवार शाम क्रिकेट खेलने गए पत्रकार के बेटे सम्राट सौरभ को बदमाशों ने गोली मार कर दी। जख्मी पत्रकार मणिकांत राय का बेटा है। जख्मी युवक को उपचार के लिए ग्रामीणों की मदद से रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रोसड़ा थाने के शाहपुर गांव का है।
युवक को बांये हाथ में कंधे के नीचे एक गोली लगी, जो आरपार कर गई है। घटना की सूचना पर रोसड़ा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपग्रेड मिडिल स्कूल शाहपुर के पास स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए गया था। वह मैदान की ओर जा ही रहा था कि तीन अलग-अलग बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने इन्हें घेर लिया और इनपर गोली चला दी।
गोली इसके बांये हाथ में कंधे के नीचे बाजू में लगी। गोली लगने पर वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। जख्मी युवक ने गोली मारने वाले युवकों का नाम भी बताया है।बयान में नीतीश कुमार, दुर्गेश कुमार, सुमित कुमार, अविनाश कुमार, सौरभ कुमार और कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया है। आरोप लगाया गया है कि उक्त लोगों से पहले भी उनके भाई के साथ मारपीट की घटना की थी। जिस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है सभी लोग शराब कारोबार से जुड़े हैं।
रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। रोसड़ा थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
