Begusarai

हत्या के बाद लाश एंबुलेंस में छोड़ गए ससुराल वाले:मायके वालों ने कहा- 2 लाख रुपए के लिए मर्डर

बेगूसराय में विवाहिता की मौत हुई है। मायके वालों का कहना है कि मंगलवार रात ससुराल वालों ने हत्या कर दी। फंदे से लटका दिया और इलाज कराने का नाटक करने के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। जिसके बाद एंबलुेंस से लाश लेकर वापस लौट रहे थे, बीच रास्ते में ही लाश को एंबुलेंस में छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका रोहित पासवान की पत्नी रानी कुमारी (20) है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले 2 लाख रुपए के लिए रानी को प्रताड़ित करते थे। 8 महीने पहले बेटी को जन्म दिया तो और प्रताड़ित करने लगे।

 

मुफस्सिल थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव का है।

 

मृतका के भाई बलहा निवासी विनोद ने कहा कि रानी के पति, ससुर, सास, ननद, भैंसुर समेत पूरे ससुराल वालों ने मिलकर मेरी बहन को फांसी लगाकर मार दिया है। एंबुलेंस ड्राइवर की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

 

जिसके बाद पुलिस ने हमलोगों को घटना की जानकारी दी। हमलोग जब मौके पर पहुंचे तो लाश एंबुलेंस में ही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीती रात पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची।मृतका की भाभी सीता कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पहले विवाद बढ़ने पर रानी को मायके ले आया गया था, लेकिन भर्रा गांव के जनप्रतिनिधियों ने बीच-बचाव किया था।

 

जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था कि वे पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और आगे कोई विवाद नहीं होगा। उनके भरोसे पर ही रानी को वापस ससुराल भेजा गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही साजिश के तहत उसकी जान ले ली गई। अगर आत्महत्या की तो सबको भागने की क्या जरूरत थी। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई किया जाए।

 

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

 

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस ड्राइवर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश बरामद किया गया। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!