छात्रों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई के विरोध में दलसिंहसराय में कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन
दलसिंहसराय,नीट परीक्षा में कथित धांधली, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ तथा दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज व नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को महावीर चौक पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष उदयकेतु चौधरी ने किया.इससे पहले एन एच 28 से एक जुलुस निकाला गया. जो नवादा, गुदरी रोड होते हुए महावीर चौक पर पहुंची.
जहाँ एक नुक्कड़ सभा का आयोजन करते हुए उदयकेतु चौधरी ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है.उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न राज्यों में छात्र निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं,लेकिन उनकी आवाज़ सुनने के बजाय उन पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है.छात्रों पर हो रहे कथित अत्याचार और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी.
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.इस दौरान जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, पूर्व जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी,कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैज अहमद फैज,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी,अभिनव अंशु,राजन कुमार वर्मा, बीरेन्द्र कुमार राय,गोलू यादव,शारुख अशरफ,शिव कुमार यादव, अवधेश कुमार,गोपाल प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
