Vaishali

कृति ने नीट यूजी में हासिल की 6523वीं रैंक, क्षेत्र का नाम रोशन किया

वैशाली।Hajipur News : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर विजय की पुत्री कृति यादव ने नीट यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. कृति ने ऑल इंडिया रैंक 6523 तथा ओबीसी कैटेगरी में 2746वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्कूल से ही रही मेधावी छात्रा

कृति शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उन्होंने संत जॉन एकेडमी, पटना से मैट्रिक परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. इसके बाद आरकेडी कॉलेज, पटना से इंटरमीडिएट की परीक्षा 86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की.

 

सेल्फ स्टडी को बताया सफलता का मंत्र

अपनी सफलता का श्रेय कृति ने दादी मां बालकेशी देवी, पूरे परिवार और सगे-संबंधियों के सहयोग को दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान दिया, जिसकी बदौलत यह उपलब्धि हासिल कर सकीं.

 

बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी

कृति के पिता कुमार विजय ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही प्रतिभाशाली रही है. उन्होंने कहा कि कृति की इस स फलता से पूरे परिवार को गर्व महसूस हो रहा है और उसकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!