Samastipur

नशे और अवैध शराब के कथित कारोबार के विरोध में युवाओं ने 5 घंटे किया सड़क जाम

समस्तीपुर की खबर।बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा कारी चौक के समीप बुधवार को सूखे नशे और अवैध शराब के कथित बढ़ते कारोबार के विरोध में युवाओं ने करीब पांच घंटे तक बिथान-ठठेरवा मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने स्मैक, ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम और अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नशे के कारोबार पर कार्रवाई की उठी मांग

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में किशोर और युवा आ रहे हैं. उनका कहना था कि इससे कई परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

 

युवाओं ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, लगातार छापेमारी करने, दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा स्कूल-कॉलेजों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने की मांग की.

 

पांच घंटे तक बाधित रहा आवागमन

सड़क जाम के कारण बिथान-ठठेरवा मुख्य सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. राहगीरों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

पुलिस के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजकिशोर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका.

 

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने कहा कि बिथान पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!