समस्तीपुर:सड़क हादसे में मौत, लोगों ने रोड पर जलाया टायर:कार ने मारी थी टक्कर
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभू पट्टी गांव के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में एक मौत हो गई थी। इसके विरोध में लोगों ने रविवार को मृतक के घर के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया । जिससे समस्तीपुर ताजपुर सड़क पर गाड़ी की लंबी कतार लग गई।राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस के सहयोग से सड़क जाम को खत्म कराया गया।
घटना के संबंध में ग्रामीण सुरेंद्र पासवान ने बतलाया कि शनिवार शाम कार की ठोकर से गांव के राजू पासवान की मौत हो गई थी। जबकि उनके पुत्र जख्मी हो गया था। कार गांव के ही व्यक्ति का बताया गया है।
शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
आरोप है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और जानबूझकर और राजू पासवान और उनके पुत्र को ठोकर मार दी । जिससे राजू की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र जीवन और मौत से जूझ रहा है।आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने और कार चला रहे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि जब बिहार में शराब बंदी लागू है, तो शराब कैसे उपलब्ध हो रहा है। प्रशासन तस्करों से मिली हुई है।
करपुरीग्राम थाना अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार शाम सड़क हादसे में राजू पासवान की मौत हो गई थी। जबकि, उनका बेटा जख्मी हो गया था। गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब के नशे में कार चलाने का आरोप है । प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
