DalsinghsaraiVaishali

दलसिंहसराय:शादी में आई नाबालिग से मॉल के बाहर छेड़खानी, परिवार ने पुलिस की चौकसी पर उठाए सवाल,जाँच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय,शहर के एनएच-28 स्थित एस.एस. मार्ट के बाहर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी और धमकाने का मामला सामने आया है.पीड़ित परिवार ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी में पुलिस की त्वरित कार्रवाई न करने पर सवाल उठाया है.शिकायत में बताया गया है कि झारखंड के देवघर जिले से आई पीड़िता अपनी रिश्तेदार के घर भाई की शादी में शामिल होने आई थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

29 जून की रात करीब 8:00 बजे वह मॉल में कपड़े खरीदकर बाहर निकली,तभी पहले से मौजूद दो अज्ञात लड़कों ने बच्ची के साथ छेड़खानी की.विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए पास की गली में भाग गया.परिवार ने कहा कि दोनों युवक मॉल के भीतर भी कुछ देर पहले दिखा था.इसलिए सीसीटीवी फुटेज में उनकी मौजूदगी दर्ज होने की संभावना है.

 

 

परिवार ने इस घटना के सार्वजनिक स्थान पर घटित होने के बावजूद तत्काल पुलिस उपस्थिति न रहने पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से कार्रवाई व इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है.इस मामले पर डीएसपी विकेक कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही दलसिंहसराय थाना को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है.प्राप्त विवरण व घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के रिकॉड खंगाले जा रहे हैं.पीड़िता व परिवार के बयान दर्ज किया गया है.जो भी फुटेज और गवाह मिलेंगे, उनकी मदद से आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. डीएसपी शर्मा ने आगे कहा कि हम किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने की स्थिति में नहीं हैं.हालांकि एहतियातन मैं यह कहना चाहूगा कि घटना रात के समय हुई और स्थान सामान जनसंपर्क वाला था.इसके बावजूद अगर हमारी गश्त या निगरानी में कोई कमज़ोरी रही हो तो उस पहलुओं की पड़ताल की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!