Samastipur

कालाबाजारी:गांवों में मनमाने दाम पर खाद बेच रहे दुकानदार, किसान परेशान 

समस्तीपुर.खरीफ मौसम में धान की रोपाई तेज होने के साथ किसानों की उर्वरक की जरूरत भी बढ़ गई है। इस बीच कई किसान बाजार में कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही सिंचाई और डीजल पर खर्च बढ़ चुका है। अब खाद महंगी मिलने से खेती की लागत और बढ़ रही है। हालांकि कृषि विभाग ने जिले में उर्वरकों की किसी तरह की कमी से इनकार किया है। जिला कृषि कार्यालय के अनुसार जिले में फिलहाल 10,544.86 मीट्रिक टन यूरिया, 3,363.49 मीट्रिक टन डीएपी, 5,726.70 मीट्रिक टन एनपीके तथा 1,929.34 मीट्रिक टन एमओपी (पोटाश) पीओएस मशीन पर उपलब्ध है। विभाग का दावा है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित सौरभ ने कहा कि किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि मांगने पर किसान तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए संबंधित कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अथवा जिला कृषि विभाग के कंट्रोल रूम 06274-295426 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

 

खरीफ सीजन के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर एक उर्वरक विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक कीमत पर खाद न खरीदें। किसी भी अनियमितता की जानकारी तुरंत विभाग को दें। समय पर कार्रवाई हो सके। किसानों के हितों की रक्षा हो सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!