नए अंचलाधिकारी के रूप में प्रभात कुमार ने संभाला पदभार, किया स्वागत
मोतिहारी,तुरकौलिया. प्रभात कुमार ने शुक्रवार को तुरकौलिया अंचलाधिकारी (सीओ) के पद पर अपना योगदान दिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली.
इस अवसर पर प्रभात कुमार ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन, भूमि विवादों के निपटारे तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने की बात कही.
उन्होंने कार्यालय के सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें तथा लंबित मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. उनके योगदान से अंचल कार्यालय के कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई जा रही है.योगदान देने के दौरान पूर्व मुखिया बेबी आलम ने नए अंचलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
