भगवानपुर में 10 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार सुबह एक महिला को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर नवटोलिया में गश्त के दौरान की गई।
थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि पुलिस को नवटोलिया में अवैध देशी शराब रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने आशा देवी, पति उदय चौधरी, के घर पर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान घर से 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आशा देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
