ऑपरेशन के बाद आइसीयू में थी आंगनबाड़ी सेविका,प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड ने छीन ली सांस
मुजफ्फरपुर शहर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में प्रखंड के रूपौली गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका चंचला वर्मा की भी मौत हो गयी.
वह गांव के कुशेष प्रसाद की पत्नी थीं. परिजनों के अनुसार, बुधवार को घर में गिर जाने से चंचला वर्मा का पैर टूट गया था. इलाज के लिए उन्हें उसी शाम मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आइसीयू में रखा गया था. इसी दौरान देर रात अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग तेजी से फैलने के कारण आइसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई.
हादसे में चंचला वर्मा की दम घुटने से सांस छीन गयी. मृतका सौली वार्ड नंबर तीन में आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत थी. मृतका की तीन पुत्री है. वहीं, पति जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय, चंदौली में क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में भी शोक की लहर है. मृतका के परिजन शव मिलने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं. प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
