Darbhanga

शिव-पार्वती मंदिर से शालिग्राम व ठाकुर जी की चांदी की बांसुरी चोरी

मधुबन, मोतिहारी: थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित शिव-पार्वती मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने मंदिर से शालिग्राम तथा ठाकुर जी की चांदी की बांसुरी चोरी कर ली. घटना को लेकर मंदिर के पुजारी दुलमा गांव निवासी रवीन्द्र दूबे ने मधुबन थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

दिए गए आवेदन में पुजारी ने बताया है कि मंदिर में स्थापित शालिग्राम एवं ठाकुर जी की चांदी की बांसुरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

आवेदन के आलोक में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक छानबीन की. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!