बेगूसराय फोरलेन पर सड़क हादसा मेंडिलीवरी बॉय की मौत:स्मार्ट प्वाइंट में करता था काम
बेगूसराय में आज NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में रिलायंस स्मार्ट के डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र में पपरौर गांव के पास की है। मृतक की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र स्थित बिहट बाजार के रहने वाले टुनटुन दास के बेटे मुकेश कुमार (23) के रूप में हुई है।
घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब 1 घंटे तक NH को जाम रखा। केश बीहट स्थित रिलांयस जियो स्मार्ट स्टोर में डिलीवरी ब्याय का काम करता था। वह रोज की तरह किसी के घर पर सामान पहुंचाकर अपने बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पपरौर के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने ठोकर मार दी।
इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ लोगों ने मिलकर टक्कर मारने वाली गाड़ी को वहां से भगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन और जियो मार्ट के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक के छोटे भाई रितेश कुमार और पिता टुनटुन दास ने बताया कि एक साल पहले 18 मई मुकेश कुमार की शादी हुई थी।उसने हंसी-खुशी के साथ शादी का सालगिरह मनाया था। घटनास्थल पर पहुंचे बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सदर-2 डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति, सीओ सूरजकांत, नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार और उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
इसके बाद मृतक के परिजन और जियो मार्ट के डिलीवरी करने वाले लोगों ने शव को लेकर बीहट स्थित स्मार्ट प्वाइंट पहुंचे और कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की। जहां की मृतक के परिजन के खाते में कंपनी द्वारा तत्काल 50 हजार देने तथा कागजी प्रक्रिया के बाद ग्रुप बीमा की राशि दिऐ जाने की सहमति के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत अन्य सारी सुविधा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मृतक के परिजन को मिलेगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम कराने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
