Bhagalpur

दहेज के लिए खरीक की बेटी की पूर्णिया में पीट-पीटकर हत्या,गिरफ्तार

भागलपुर।दहेज में कार नहीं मिलने पर पति और उसके परिवारवालों ने विवाहित की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के ततमा टोला में सोमवार देर शाम की है। मृतका शांति कुमारी (28) बिहपुर के औलियाबाद निवासी अमित कुमार मिश्रा की पत्नी थी। अमित पूर्णिया में एक दवा कंपनी में एमआर के पद पर काम करता है। दो साल से पत्नी और परिवार के साथ पूर्णिया में किराया के मकान में रहता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना महिला के पिता खरीक के कठेला निवासी प्रकाश चौधरी को दी। सोमवार की रात ही पिता, मां मीरा देवी सहित अन्य परिजन पूर्णिया पहुंचे।

 

मृतका की बड़ी बहन प्रियंका कुमारी ने मरंगा थाना में बहन के पति अमित मिश्रा, उसके पिता अजय मिश्रा, मां मंजू देवी और भाई माधव कुमार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। मरंगा थाना पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

 

मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि शांति की शादी वर्ष-2021 में अमित मिश्र से हुई थी। शादी के समय पिता ने बहन के ससुराल वालों को उपहार के रूप में 11 लाख रुपए, 7 लाख रुपए के सामान और 5 भर सोने के जेवर दिए थे। शादी के बाद 6 माह तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद बहन के पति अमित कुमार मिश्र सहित उसके परिवार वाले कार की मांग करने लगे। नहीं देने पर सभी बहन के साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत के बाद कुछ दिनों तक ठीक रहता था। उसके बाद फिर बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर देते थे। दो साल से बहन पति और ससुरालवालों के साथ पूर्णिया के ततमा टोला में किराए के मकान में रहती थी। सोमवार की शाम दहेज लोभियों ने बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!