Samastipur

कल्याणपुर पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर।कल्याणपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी कल्याणपुर थाना कांड सं०-221/26 में वांछित थे।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को उनके गांव मालीपुर, थाना-कल्याणपुर, जिला-समस्तीपुर से गिरफ्तार किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. *पंकज सदा*, पिता-बिजली सदा

2. *बिजली सदा*, पिता-नेमो सदा

3. *विमलेश सदा*, पिता-सोमित सदा

 

तीनों साकिन मालीपुर के रहने वाले हैं और कल्याणपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 221/26 में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। समस्तीपुर पुलिस लगातार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।