Begusarai

रेलवे गार्ड से डीएसपी बने राजू की वापसी पर ग्रामीण ने किया स्वागत

बेगूसराय।खोदावंदपुर.रेलवे में गार्ड की नौकरी करने वाले राजू कुमार, डीएसपी बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मलमल्ला पहुंचे। पूरा इलाका उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। गांव की गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक उत्सव जैसा माहौल दिखा। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मिठाइयां बांटीं। युवाओं ने डीजे की धुन पर खुशी का इजहार किया। राजू के गांव आने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने स्वागत की विशेष तैयारी की थी। सागी, दौलतपुर, मिर्जापुर, बरियारपुर और खोदावंदपुर चौक पर लोगों ने उनका अभिनंदन किया। पैतृक गांव मालमल्ला पहुंचने पर आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान मंच पर बैठाया गया। ग्रामीणों ने अपनी खुशी व्यक्त की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि राजू की सफलता यह साबित करती है कि आर्थिक अभाव और कठिन परिस्थितियां किसी की मंजिल नहीं रोक सकतीं। उन्होंने कहा कि राजू ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

सेवानिवृत्त शिक्षक जुगेश्वर महतो ने कहा कि ग्रुप-डी में गार्ड की नौकरी करते हुए पहले ही प्रयास में डीएसपी बनना असाधारण उपलब्धि है। मुखिया पुरुषोत्तम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक जुगेश्वर महतो ने किया। समारोह के अंत में आयोजक राम पदार्थ महतो के सौजन्य से डीएसपी बने राजू कुमार के साथ उनके दादा राम उदगार महतो, दादी चिंता देवी, मां रेखा देवी, बड़े भाई राहुल और बहन रूबी कुमारी को सम्मानित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!