दलसिंहसराय:मानसून से पहले नाला उड़ाही,कचरा सड़क पर ही छोड़ गए कर्मी, 3 दिन से लगा अंबार
दलसिंहसराय,शहर के गंज रोड में मानसून को देखते हुए युद्ध स्तर से नगर परिषद द्वारा नाले की उड़ाही कराई जा रही है.लेकिन उड़ाही के बाद गंज रोड में नप कर्मी नाले का गाद और कचरा सड़क पर ही छोड़कर चले गए.3 दिन बीत जाने के बाद भी कचरा सड़क किनारे पड़ा पड़ा पूरा सड़क पर फैल रहा है.जिससे स्वच्छता पर भी स्वाल उठाना शुरु हो गया है.दूसरी इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है.लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़ा आधा कचरा वाहनों के पहियों में फंसकर वापस नाले में चला जाएगा.ऐसे में नाला उड़ाही का कोई फायदा नहीं होगा और मानसून में जलजमाव की समस्या जस की तस बनी रहेगी.
लोगों का आरोप है कि नाला उड़ाही के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं,लेकिन नतीजा शून्य रहता है.
उड़ाही के बाद कचरा तुरंत उठाना चाहिए था.3 दिन से गाद सड़क पर पड़ा है.बदबू और गंदगी से आना-जाना मुश्किल हो गया है.बरसात हुई तो यही गाद फिर नाले में चला जाएगा.
सड़क पर पड़े कचरे से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है.स्थानीय लोगों को डर है कि इससे बीमारियां फैल सकती हैं.लोगों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द कचरा उठाने और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.
वही इस मामले में नगर परिषद के इओ अभिसार कुमार ने बताया कि नाली से निकालने के बाद कचरा गिला था जिस कारण कर्मियों द्वारा छोड़ दिया गया है.सोमवार को कर्मियों द्वारा उसे हटा लिया जायेगा
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
