Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सड़क पर बिछे मक्का के दानों ने छीनी अमीन की जिंदगी,बाइक फिसलने से हुई दर्दनाक मौत

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगराहा-खेसराहा मुख्य पथ पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में गढ़सिसई गांव निवासी अमीन वीरेंद्र सिंह (60) की मौत हो गई। सड़क पर सुखाए जा रहे मक्का के दानों पर बाइक फिसल जाने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई गांव निवासी अमीन वीरेंद्र सिंह खेसराहा से अमानत का कार्य संपन्न कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंगराहा गांव के समीप मुख्य सड़क पर बड़ी मात्रा में मक्का सुखाया जा रहा था। सड़क पर फैले मक्का के दानों के कारण उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के घर पर लोगों का तांता लगा रहा और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।

 

 

स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़कों पर मक्का एवं अन्य फसलों को सुखाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी लापरवाही आएं दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक सड़कों पर फसल सुखाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक मार्गों के अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!