Samastipur

समस्तीपुर के रास्ते सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर स्पेशल ट्रेन: छात्रों को होगा फायदा

समस्तीपुर में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे मंडल प्रशासन भीड़ नियंत्रण के लिए मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। दो ट्रेनों का परिचालन समस्तीपुर के रास्ते होगा.परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाये जाने से परीक्षार्थियों को सहुलियत होगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे मंडल की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके साथ ही आरपीएफ व जीआरपी को भी अलर्ट किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन ट्रेनों का होगा परिचालन

 

 

गाड़ी संख्या 03217 मधुबनी- सीवान के बीच चलेगी। यह ट्रेन मधुबनी से शाम तीन बजे खुलेगी। ट्रेन दरभंगा–लहेरियासराय– समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर–हाजीपुर–सोनपुर–छपरा होते हुए रात 10 बजे सीवान पहुंचेगी।

 

गाड़ी संख्या 03218 दरभंगा से पाटलिपुत्र के बीच चलेगी। यह ट्रेन दरभंगा से दोपहर 14:45 बजे खुलकर लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र शाम 19:45 बजे पहुंचेगी।

 

गाड़ी संख्या 03219 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल दोपहर 15:00 बजे मुजफ्फरपुर से खुलकर शाम के 6 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

 

 

परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 03220 बापूधाम मोतिहारी- पाटलिपुत्र स्पेशल शाम के 15:00 बजे बापूधाम मोतिहारी से खुलकर चकिया–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर होते हुए शाम 20:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

 

10 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी ट्रेन

 

गाड़ी संख्या 03221 पूर्णिया कोर्ट – पाटलिपुत्र स्पेशल शाम के 15:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से खुलकर सहरसा–खगड़िया– बेगूसराय–बरौनी– शाहपुर पटोरी–हाजीपुर होते हुए रात 10 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

 

गाड़ी संख्या 03222 सुपौल- पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल दोपहर 14:45 बजे सुपौल से खुलकर सहरसा–खगड़िया– बेगूसराय–बरौनी– शाहपुर पटोरी–हाजीपुर होते हुए रात 21:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!