Patna

अक्षरा गुप्ता ने रचा इतिहास, 126 गेंदों पर खेली नाबाद 306 रन की पारी

अक्षपटना.रक्सौल : बिहार क्रिकेट में एक नया इतिहास रचते रक्सौल की बेटी 15 वर्षीय क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने महिला अंडर-19 क्रिकेट में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा भागलपुर में आयोजित बिहार महिला अंडर-19 एकदिवसीय टूर्नामेंट में अक्षरा ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 126 गेंदों पर नाबाद 306 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली है. अपनी ऐतिहासिक पारी के दौरान अक्षरा ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए 55 चौके और 8 छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा, जो एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है. अक्षरा की इस धमाकेदार पारी की बदौलत उनकी टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया और मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली. क्रिकेट विशेषज्ञों और खेल प्रेमियों ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर सराहना की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इस उपलब्धि के साथ अक्षरा गुप्ता बिहार क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में नाबाद तिहरा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उनकी यह पारी न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत का शानदार उदाहरण भी है. खेल जगत के जानकारों का मानना है कि अक्षरा का यह प्रदर्शन बिहार महिला क्रिकेट के लिए एक नई प्रेरणा बनेगा और आने वाले दिनों में वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं. अक्षरा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने बिहार क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. वहीं अक्षरा के इस प्रदर्शन के बाद रक्सौल के लोगों में भी हर्ष है, अक्षरा के परिजनों के साथ-साथ शहर के लोगों की हार्दिक इच्छा है कि अक्षरा जल्द ही देश के लिए खेले और बिहार का नाम रौशन करें.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!