Patna

विक्रमशीला सेतु टूटने से श्रीकृष्ण सेतु पर बढ़ा दबाव,सुरक्षा पर सवाल उठने लगे 

भागलपुर के विक्रमशीला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद गंगा पार आवागमन का पूरा दबाव अब श्रीकृष्ण सेतु पर आ गया है। अचानक बढ़े अत्यधिक लोड को लेकर अब श्रीकृष्ण सेतु की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। अचानक बढ़े दबाव को देख स्थानीय लोग संभावित संकट को लेकर आशंकित होने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर के विक्रमशीला सेतु के पीलर नंबर 34-35 के बीच का पूरा ढ़ांचा रविवार की आधी रात को ही टूटकर नदी में समा जाने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उस मार्ग पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिए जाने बाद ट्रक, बस और मालवाहक गाड़ियां मुंगेर होकर गुजरने लगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिससे श्रीकृष्ण सेतु पर अचानक से क्षमता से कहीं अधिक दबाव बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक इस तरह का अतिरिक्त लोड श्रीकृष्ण सेतु की संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशीला सेतु बंद होने के बाद एनएच 333बी सड़क पर ट्रैफिक बढ़ गया है। रविवार की रात को श्रीकृष्ण सेतु से लेकर हीराटोल जीरो माइल तक जाम लग गई।

 

 

जिसे छुड़ाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे थे। इस जाम के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, लेकिन बढ़ते दबाव के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हीराटोल जीरो माइल के समीप सबसे अधिक समस्या बनी हुई है। जबतक विक्रमशीला सेतु की मरम्मत पूरी नहीं होती है, तबतक श्रीकृष्ण सेतु पर बढ़ता दबाव चिंता का विषय बना रहेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!