Begusarai

नौकरी नहीं मिलने से नाराज छात्र ने बेगूसराय में फंदे से लटका,बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था

बेगूसराय में बिहार पुलिस में बहाली के लिए तैयारी कर रहे एक छात्र ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव की है। मृतक की पहचान राजू महतो के पुत्र रंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पांच भाई में सबसे छोटा रंजन ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ बिहार पुलिस में बहाली की तैयारी कर रहा था। उसकी मां लंबे समय से बीमार है और इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। घर में बराबर इसकी चर्चा होती थी। आर्थिक तंगी और नौकरी नहीं मिलने से वह मानसिक दबाव में था।मृतक के भाई गौतम महतो ने बताया कि गुरुवार की रात रंजन ने अपनी मां के साथ खाना खाया। इस दौरान मां ने इलाज में अब तक 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होने पर चिंता जताई तथा कहा कि लगता है अब मैं जिंदा नहीं रह सकूंगी। रंजन ने मां को काफी समझाया, उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया।

 

आज जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर में वह फंदे से लटका हुआ है। रंजन पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप जांच में जुटी पुलिस

 

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि सदर में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, मामले की जांच कर रहे हैं।

 

गांव में चर्चा है कि रंजन के साथ बिहार पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उसके दोस्तों को सरकारी नौकरी हो गई। लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद रंजन सफल नहीं हो रहा था। जिसके कारण काफी डिप्रेशन में रह रहा था। अपने दोस्तों के साथ उसने इसकी कई बार चर्चा भी की थी। इधर मां की बीमारी के कारण भी वह काफी परेशान रह रहा था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!