Samastipur

समस्तीपुर:सुल्तानपुर गंगा घाट पर लोगों से भरी नाव डूबी,3 की मौत,4 लापता 

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा घाट के पास गुरुवार की अहले सुबह लोगों से भरी डेंगी(नाव) डूब गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

नाव पर 14 लोग सवार थे.सभी लोग खेती-बाड़ी व परवल तोड़ने के लिए काला दियारा जा रहे थे. जिसमें तीन लोगों के डूबने से मौत हो गई जबकि सात लोगों ने किसी तरह तैरकर कर अपनी जानें बचाई. वहीं चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है. मृतकों में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज के बिंद टोली के श्रवण महतो, काशी महतो व नीलम कुमारी उर्फ लाली कुमारी का नाम शामिल है. ये सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं. घटनास्थल पर अधिकारियों की टीम लगातार कैंप कर रही है.

 

 

 

एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह, एसडीएम विकास पांडेय व डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में बचाव कार्य जारी है. बताया जाता है नाव(डेंगी) पर सवार चलो लोग खेती-बाड़ी करने व परवल तोड़ने के लिए उमानाथ से सुल्तानपुर के काला दियारा जा रहे थे. तभी सुल्तानपुर गंगा घाट से महज कुछ ही दूरी पर भंवर एवं तेज हवा के प्रभाव में आकर ओवरलोड अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गई. मासूम कुमार, राहुल कुमार, ममता देवी सहित सात लोगों ने किसी तरह जान बचाई. वहीं दियारा में काम कर रहे लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!