समस्तीपुर:पति ने मोबाइल छीना,पत्नी ने किया सुसाइड:बोला- फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लड़कों से बात करती थी
समस्तीपुर में सोमवार को शादीशुदा महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। पति रमेश पासवान ने बताया, पत्नी अमृता देवी (30) फेसबुक-इंस्टाग्राम पर देर रात तक लड़कों से बात करती थी। मैं जब घर से बाहर रहता था तो फोन करने पर उसका नंबर बिजी आता था।
इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज सुबह मैंने उसे खाना बनाने के लिए बोला था। मैं उजियारपुर चला गया था, उसने कब जहर खा लिया मुझे पता नहीं। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है।
रमेश और अमृता की शादी 2015 में हुई थी। रमेश बंगाल के दुर्गापुर में नौकरी करते हैं। हर दशहरे वो बंगाल जाते थे और मार्च तक वहीं रहते थे। होली में घर आने के बाद दशहरे तक वे अपने घर में ही रहते थे।इस साल भी होली में ही घर आए थे। पत्नी की हरकतों को देखकर अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था। रमेश रविवार को भी अमृता को सोशल मीडिया पर किसी से बात करते देखा, जिसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया।
बेटे ने पिता को फोन किया, मां को उल्टी हो रही
अमृता ने जब जहर खाया तब घर में उसके 3 बेटे थे। तीनों की उम्र 2 से 7 साल के बीच है। जब महिला को उल्टी होने लगी तो बच्चे काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने अपने स्तर से मां को संभालने की कोशिश की, लेकिन तबीयत बिगड़ती जा रही थी।अंत में बड़े बेटे ने पिता को फोन किया और मां के बारे में बताया। जिसके पाद रमेश पासवान घर पहुंचे। रमेश अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गया, पर अमृता की जान नहीं बची।
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग और उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर विनायक कुमार ने बताया कि महिला के शव को सुरक्षित रखा जा रहा है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी
उजियारपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चांदचौर गांव में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
