Samastipur

विभूतिपुर में युवक ने तौलिया से बने फंदे से लटककर दी जान:डिप्रेशन में था

समस्तीपुर के विभूतिपुर में एक युवक ने तैलिया से बनाए गए फंदे के सहारे लटककर अपनी जान दे दी। घटना बुधवार रात चकबिदुलिया वार्ड नंबर 14 मोहल्ला की है। मृतक की पहचान शंभू मालाकार के बेटे 23 साल के अंशु मालाकार के रूप में की गई है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में मृतक का चाचा अनिल मालाकार ने बताया कि उनका भतीजा अंशु गांव के चौक पर पूजा का सामान बेचने का काम करता था। अंशु के पिता शंभू की मौत करीब 5 साल पहले हो गई थी। मृतक की मां अपनी बेटी को लेकर अपने माता-पिता के पास कुछ साल से दिल्ली में ही रहती है। उन दोनों का गांव में आना-जाना कम होता है।

 

 

शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन

पिता की मौत के बाद अकेला पड़ गया था अंशु

 

मृतक के चाचा अनिल मालाकार ने बताया कि मेरे बड़े भाई यानी अशुं के पिता शंभु की मौत के बाद भतीजा अकेला पड़ गया था। परेशान अंशु ने धीरे-धीरे अपनी जमीन बेचनी शुरू कर दी थी। शंभु करीब 10 कट्ठा जमीन अपने बेटे के लिए छोड़ गए थे, जिसे अंशु ने धीरे-धीरे बेचना शुरू कर दिया था। जमीन बेचने के बाद जो भी पैसा मिलता था, वो उसे अपने दोस्तों के साथ खाने-पीने में खर्च कर देता था। अब सिर्फ घर ही बचा हुआ था।

 

अनिल मालाकार ने बताया कि पिछले कुछ महीने से अंशु के दोस्त खाने-पीने के बाद उसके साथ मारपीट करने लगे थे। कुछ दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। लेकिन इस मामले में परिवार के लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा था। अंशु पुलिस के पास भी नहीं गया था। रात को जब मैं काम से लौटा तो देखा कि अंशु का कमरा खुला हुआ है। अंशु का शव घर के ऐलबेस्टर लगाने के लिए लगाए गए लोहे की पाइप से लटका हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि सुसाइड के लिए अंशु ने एक से अधिक तौलिया को फाड़कर और फिर उसे जोड़कर रस्सी बनाई थी। अंशु को लटकता देख मैंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दिल्ली में रह रही उसकी मां और बहन को सूचना दी गई है।

 

 

जानकारी देते मृतक के पड़ोसी

घटना को लेकर रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन दरवाजा खुला हुआ था, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। पुलिस की टीम इस मामले में सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। मृतक घर में अकेला ही रहता था। पिता की मौत हो चुकी है। मां-बहन भी साथ नहीं है। युवक की ओर से संपत्ति भी बेच लेने की बात बताई जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!