Vaishali

वैशाली में अवैध संबंध में पत्नी की गला दबाकर हत्या:एनिवर्सरी के 4 दिन पहले घटना

वैशाली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में एक पति पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। यह घटना उनकी शादी की पहली सालगिरह से महज चार दिन पहले हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।परिजनों का आरोप है कि लक्ष्मी के पति शुभम राज का पड़ोस की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि जब लक्ष्मी ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो शुभम ने उसकी हत्या कर दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पंचायत ने सुलह कराने की कोशिश की

 

मृतका के भाई दीपक कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 8 मई 2025 को शुभम राज से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शुभम ने केवल सामाजिक दबाव में यह शादी की थी, जबकि उसका झुकाव पहले से ही किसी अन्य महिला की ओर था।दीपक के मुताबिक, कई बार पंचायत के जरिए दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

 

गांव के एक रिश्तेदार से मिली सूचना

 

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना गांव के एक रिश्तेदार से मिली, जिसके बाद वे तुरंत ससुराल पहुंचे।मामले पर कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस को रतनपुरा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव घर के कमरे में पलंग पर रखा हुआ था।

 

अवैध संबंध के आरोप को भी जांच रहे

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए अवैध संबंध के आरोप को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

मृतका के भाई दीपक कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी पिछले वर्ष 8 मई को हुई थी। शादी की पहली सालगिरह से महज चार दिन पहले ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।दीपक ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के पति शुभम राज का पड़ोस की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह ज्यादातर समय उसी महिला के साथ बिताता था और उनकी बहन से केवल औपचारिकता निभाने के लिए शादी की थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद ही शुभम ने खुद कहा था कि यह विवाह उसने सिर्फ “फॉर्मेलिटी” के लिए किया है।

बहन पति को विरोध करती थी, अक्सर मारपीट

 

दीपक के अनुसार, उनकी बहन जब भी पति के इस संबंध का विरोध करती थी, घर में अक्सर विवाद होता था। उन्होंने कई बार पंचायत के माध्यम से समझौता कराने और दोनों के बीच संबंध सुधारने की कोशिश की, लेकिन शुभम ने उनकी बात नहीं मानी।आखिरकार, दीपक का आरोप है कि उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें गांव के ही एक रिश्तेदार कुंदन से मिली।

एसडीपीओ बोले-पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

 

सदर एसडीपीओ-02 गोपाल मंडल ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में नागेंद्र चौधरी की पुत्रवधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना थाना अध्यक्ष को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव घर के कमरे में पलंग पर रखा हुआ पाया गया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

 

परिजन बोले- अवैध संबंध में बेटी को मरा

 

उन्होंने जानकारी दी कि मृतका लक्ष्मी कुमारी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसका मायका बिदुपुर थाना क्षेत्र में स्थित है। इस मामले में मृतका के भाई दीपक कुमार ने पुलिस को बताया है कि लक्ष्मी के पति शुभम राज का पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। परिजनों का आरोप है कि इसी संबंध के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!