समस्तीपुर लोजपा नेता पर फायरिंग का मुख्य आरोपी अरेस्ट:ड्राइवर को लगी थी बुलेट
समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर मोहल्ला में पिछले दिनों हुए लोजपा नेता रोहित कुमार उर्फ अंटू ईश्वर पर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ चुसनी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दिल्ली से समस्तीपुर लाने के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल ट्रेकिंग के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि चुसनी दिल्ली में अपना पहचान छुपा कर रोहिणी क्षेत्र में रह रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम मैं दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की
नगर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गोलीबारी के दौरान चुसनी का सीसीटीवी भी सामने आया था। गिरफ्तार ने पुलिस के समक्ष बतलाया है कि वह ऑल्टो कार की ड्राइविंग कर रहा था। वह सहयोगी के साथ लोजपा नेता की हत्या करने के लिए पहुंचा था। लेकिन अचानक जवाबी कार्रवाई के कारण सभी लोग घबरा गया और फिर भागने लगे।
बता दें कि पिछले 17 फरवरी की शाम बाइक और कार पर सवार होकर आए 10 की संख्या में बदमाशों ने लोजपा रामविलास के नेता रोहित कुमार उर्फ अंटू ईश्वर पर फायरिंग की थी। फायरिंग की घटना में उनका ड्राइवर शुभम कुमार घायल हुआ था।इस मामले में जहानाबाद से बदमाशों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया था। यहां बता दे की गोलीबारी की इस घटना में जहानाबाद निवासी एक बदमाश को भी गोली लग गई थी। जिसकी बाद में मौत हो गई थी, जिसे शव गंगा ब्रिज पर मिला था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
