समस्तीपुर में ठनका की चपेट में आने से किसान की हुई मौत
समस्तीपुर।मोरवा।हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत में ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई ।उसकी पहचान वार्ड दो निवासी देवेंद्र राय के बेटे लखन देव राय, 55 के रूप में हुई है ।
घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की संध्या वह भैंस चराने खेत में गए थे। इसी क्रम में मौसम बिगड़ने लगा ।आंधी की चपेट में आने के कारण वह खेत में ही रुक गया।इसी बीच बज्रपात हुआ। भैंस बिना किसान के घर पहुंचा तो लोगों को कुछ आशंका हुई। लोग खोजबीन करने के लिए निकले खेत में उनकी लाश पाई गई
।इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। बड़े पैमाने पर लोग मृतक के घर पहुंचे पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया बताते चले की शुक्रवार की संध्या को आई बे मौसम की आंधी और बारिश नहीं जमकर कहर बार पाया है बड़े पैमाने पर घरों को नुकसान पहुंचा है चारों तरफ जल जमाव एवं पेड़ उखड़ने की घटना सामने हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
