दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली की अकासा एयर फ्लाइट रद्द,परेशानी
दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को दिल्ली जाने वाली अकासा एयर की एक फ्लाइट अचानक रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार अकासा एयर की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट क्यूपी-1405 निर्धारित समय 10:55 बजे के आसपास संचालित होनी थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने के बाद कई यात्रियों में नाराजगी देखी गई। यात्रियों को टिकट रद्द कराने, दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने तथा यात्रा कार्यक्रम बदलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को विभिन्न शहरों के लिए कई उड़ानों का परिचालन हुआ।
आज 10 विमानों में 1885 लोगों ने यात्रा की. इधर अकासा एयर की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट क्यूपी-1513 तथा मुंबई जाने वाली फ्लाइट क्यूपी-1139 सफलतापूर्वक लैंड हुई। वहीं इंडिगो की हैदराबाद और दिल्ली से आने वाली फ्लाइटें भी समय पर पहुंचीं। स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट एसजी-495 का भी परिचालन सामान्य रहा।
हाल के महीनों में दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों के लिए यहां से हवाई यात्रा कर रहे हैं।
ऐसे में किसी फ्लाइट के अचानक रद्द होने से यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। कई यात्रियों ने एयरलाइंस से समय पर स्पष्ट सूचना उपलब्ध कराने तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम, तकनीकी कारण या ऑपरेशनल वजहों से कभी-कभी उड़ानों के संचालन पर असर पड़ता है। हालांकि आधिकारिक रूप से फ्लाइट रद्द होने के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
