Patna

कैशवैन लूटने आए अपराधी को ड्राइवर ने पकड़ा:दो फरार हुए

पटना.राजेंद्र नगर में दिनकर गोलंबर और वैशाली गोलंबर के बीच स्थित एचडीएफसी बैंक के पास से लोडेड हथियार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तार बदमाश पुनासी पासवान पिपलावां का रहने वाला है। वह दो साथियों के साथ कैशवैन लूटने पहुंचा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कैशवैन के चालक कुणाल को एक अपराधी पर शक हुआ। उसने साहस दिखाते हुए हथियारबंद बदमाश पुनासी को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने भी उसका साथ दिया। यह देख दोनों अन्य बदमाश फरार हो गए।सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुनासी को गिरफ्तार कर लिया। कैशवैन एटीएम में पैसा डालने के बाद एचडीएफसी बैंक में बचे 8 लाख रुपए जमा करने पहुंची थी। प्रभारी डीएसपी टाउन वन केएन सिंह ने कहा कि एक बदमाश पकड़ा गया है। फरार दोनों बदमाशों की पहचान हो चुकी है.पुनासी जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। उसका ससुराल जहानाबाद में है। हाल में ससुराल गया था। वहां दोनों बदमाशों से मुलाकात हुई। तीनों ने कैशवैन लूटने की साजिश रची। जहानाबाद के दोनों बदमाशों में एक पटना के एटीएम में गार्ड की नौकरी करता है। वह सोमवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। वह चार दिनों से कैशवैन की रेकी कर रहा था।

 

पुनासी के ससुराल में छापेमारी, तीन को हिरासत में लिया गया

देर रात पुलिस पुलिस पिपलावां में पुनासी के घर पर छापेमारी की। पुलिस पुनासी और कैशवैन के ड्राइवर कुणाल के साथ रेड कर रही है। पुनासी के परिजनों से पूछताछ करने के बाद पटना पुलिस की टीम देर रात को ही जहानाबाद पहुंची। जहानाबाद में पुनासी के ससुराल में छापेमारी की गई। पुलिस जहानाबद से दो लोगों को हिरासत में ली है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!