Vaishali

वैशाली में बच्चे की गंगा में डूबने से मौत:भाई की शादी से पहले गई जान

वैशाली जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। पहलेजा थाना क्षेत्र के नौ डिहा सैदपुर में गंगा स्नान के दौरान 17 वर्षीय किशोर विनय कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने नानी घर आया था।जानकारी के अनुसार, विनय अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और सोनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

8 मई को अपनी नानी के घर आया था

 

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद विनय को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के कोयला मोहन गांव निवासी रामानंद राय के पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है.विनय 8 मई को अपनी नानी के घर आया था ताकि वह शादी समारोह में शामिल हो सके। इस घटना से परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है।

 

हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा शव

 

सोनपुर थाने की पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बताया गया है कि विनय अपने माता-पिता और भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विनय अपनी मां और भाई के साथ नानी घर आया था और मेहंदी की रस्म से पहले गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचा था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!