Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में CBI अधिकारी बन लगाया चूना, डिजिटल अरेस्ट’ कर 17 लाख की ठगी

मुजफ्फरपुर में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई हुई है। साइबर थाना पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के बदमाशों को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई एक पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर की गई, जिसमें वीडियो कॉल के जरिए मानसिक दबाव बनाकर 17 लाख रुपये ठगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ित सदर थाना क्षेत्र निवासी भोला प्रसाद महतो (73) ने आवेदन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल से उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वीडियो कॉल कर खुद को पुलिस/सीबीआई अधिकारी बताने वाले लोगों ने धमकाना शुरू किया। आरोपियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और दबाव बनाकर 10 अप्रैल को उनके बैंक खाते से RTGS के जरिए 17 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

 

आवेदन के अनुसार, रकम ब्रजेश कुमार नाम के व्यक्ति के खाते (फेडरल बैंक, भगवानपुर शाखा) में भेजी गई। बाद में 13 अप्रैल को पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने बैंक और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में कांड संख्या 58/26 दर्ज किया गया और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों—ब्रजेश कुमार, कृष्णा कुमार और विक्रम कुमार—को गिरफ्तार कर लिया।

 

बरामद हुए अहम सबूत

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी के कई मामलों में किया जा रहा था।

 

देशभर में फैला नेटवर्क, छापेमारी जारी

 

प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस/सीबीआई अधिकारी बताने वालों से सावधान रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन पर दें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!