सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, पिता घायल, पिकअप ने तीनों को कुचला
बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में मां-बाप के सामने भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में कुरहा के पास की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक NH-31 को जाम रखा।
मृतकों की पहचान खगड़िया जिला के गंगौर ओपी स्थित जलकौड़ा गांव के रहने वाले जनार्दन तांती के बेटे दिलीप कुमार (8) और बेटी राजनंदनी कुमारी (11) के रूप में की गई है। हादसे में दोनों बच्चों के पिता जनार्दन तांती (42) घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जनार्दन तांती की बहन कुरहा गांव के रहने वाले अशोक तांती की पत्नी कौशल्या देवी का कल मंगलवार को निधन हो गया था। उसके मायके खगड़िया जिला के जलकौड़ा गांव से मृतका का भाई जनार्दन तांती अपने पत्नी और दोनों बच्चों के साथ कुरहा आया था।
आज दाह संस्कार के बाद सभी लोग अपने गांव वापस जा रहे थे। अति व्यस्तम कुरहा ढाला पर पहुंचने के बाद सभी सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक लाश लेकर अंतिम संस्कार के मुंगेर घाट की ओर तेज गति से जा रहे पीकअप की चपेट में दोनों बच्चे आ गए। बच्चों को चपेट में आता देख पिता जनार्दन तांती ने बचाने का प्रयास किया।
लेकिन तब तक पीक अप ने दिलीप कुमार को कुचल दिया। जबकि राजनंदनी कुमारी और जनार्दन तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर साहेबपुर कमाल पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायल को रेफर कर दिया। लेकिन राजनंदनी कुमारी की मौत हो गई।
ग्रामीण हुए आक्रोशित
हादसे में बचे जनार्दन तांती की पत्नी अपने रिश्तेदार के यहां गई और सूचना दिया। घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए ठोकर मारने वाले गाड़ी को पकड़ लिया और सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोग शांत हुए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
