Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब कॉल्पोस्कोपी मशीन से होगी गर्भाशय कैंसर की जांच, नि:शुल्क सेवा शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब अत्याधुनिक कॉल्पोस्कोपी मशीन से गर्भाशय के कैंसर की जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है.सबसे बड़ी और राहत की बात यह है कि निजी क्लीनिकों में हजारों रुपये में होने वाली यह जटिल जांच सदर अस्पताल में पूरी तरह से नि:शुल्क की जाएगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीते तीन साल की व्यवस्था से अब और आधुनिक हुई जांच

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में पिछले तीन सालों से गर्भाशय के कैंसर की जांच की जा रही थी. लेकिन, पहले की पद्धतियों की तुलना में अब इस नई कॉल्पोस्कोपी मशीन के आ जाने से जांच का स्तर बेहद आधुनिक और सटीक हो गया है. इस मशीन की मदद से गर्भाशय के मुंह में होने वाले शुरुआती बदलावों और संदिग्ध कोशिकाओं की पहचान बेहद आसानी से और बेहद बारीकी से की जा सकेगी.

 

 

इस आधुनिक मशीन के चालू होने के मौके पर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. साक्षी झा द्वारा पहली जांच सफलतापूर्वक संपन्न की गई. इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य कर्मी और स्टाफ नर्स पल्लवी कुमारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं, जिन्होंने जांच प्रक्रिया में सहयोग किया. अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से पहले ही दिन से महिला मरीजों में काफी उत्साह देखा गया.

 

डॉ. साक्षी झा ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अपील की. उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं में स्तन कैंसर और गर्भाशय के मुंह का कैंसर तेजी से पैर पसार रहा है.30 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की हर महिला को साल में या डॉक्टर की सलाह पर यह जांच अवश्य करानी चाहिए. समय पर जांच होने से संदिग्ध मरीजों की पहचान शुरुआती चरण में ही हो जाती है, जिससे कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता है और मरीज को समय रहते बेहतर व सटीक इलाज उपलब्ध कराया जा सकता है.

 

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भाशय के मुंह का कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका अगर शुरुआती दौर में पता चल जाए तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. सदर अस्पताल में इस अत्याधुनिक मशीन के आने से अब गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को बड़े शहरों या महंगे प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!