Patna

पीएम फंड में छह माह का वेतन दान करेंगी मुखिया गुड़िया 

मुजफ्फरपुर.कुढ़नी प्रखंड की सुमेरा पंचायत की मुखिया गुड़िया कुमारी ने अपने छह माह के वेतन-भत्ता की राशि प्रधानमंत्री फंड में दान करने की घोषणा की है। मुखिया ने बताया कि वे 31 मई को अपने वेतन-भत्ता मद से 30 हजार रुपये पीएम फंड में भेजेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर वो ये योगदान दे रही हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गुड़िया कुमारी को वर्ष 2025 में जलशक्ति मंत्रालय की ओर से बेहतर जलसंचय कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2024 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में देश की 50 महिला मुखियाओं के साथ उन्होंने भी हिस्सा लिया था। पंचायत में उनके कार्यों की लगातार सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को उनकी प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!