Samastipur

LPG और पेट्रोलियम वितरकों के साथ बैठक,सभी को दिया निर्देश किसी प्रकार की ईधन की समस्या न हो..

समस्तीपुर।अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) समस्तीपुर द्वारा LPG और पेट्रोलियम वितरकों के साथ बैठक की गई . बैठक में मुख्य रूप से आपूर्ति की समीक्षा की गयी जिसमें जिले में रसोई गैस (LPG) और पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया, साथ ही निदेश दिया गया कि वितरक

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह सुनिश्चित करेंगे कि हॉस्टल्स, अस्पतालों और अन्य आवश्यक प्रतिष्ठानों तथा घरेलू कार्य हेतु किसी प्रकार की ईधन की समस्या न हो।

विशेष परिस्थितियों के दौरान जमाखोरी और अवैध कीमतों को नियंत्रित दिए गए संभावित निर्देश दिए गए.

प्राथमिकता के आधार पर वितरण: हॉस्टल्स और मेस, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं, वहां LPG की आपूर्ति प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिया गया ।

सुरक्षा मानक: वितरकों को गोदामों और लोडिंग-अनलोडिंग के समय सुरक्षा मानकों (Safety Norms) का कड़ाई से पालन करने को कहा गया ।

 

 

होम डिलीवरी की स्थिति: उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर की होम डिलीवरी मिले, इसके लिए वितरकों को अपने डिलीवरी नेटवर्क को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।पेट्रोल पंपों पर सुविधाएं: पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक स्टॉक बनाए रखने और परिसर में पेयजल व हवा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया ।

 

जिला प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों और शैक्षणिक संस्थानों को दैनिक जीवन में ऊर्जा संबंधी किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!