Samastipur

समस्तीपुर के स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा:टीचर पर बैड टच का आरोप

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा गांव स्थित अपग्रेड हाई स्कूल के एक शिक्षक पर सांतवी क्लास की एक छात्रा से बैड टच का आरोप है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आजअभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान शिक्षक के साथ मारपीट भी की गई।मामले की जानकारी मिलते ही ताजपुर थाने की पुलिस स्कूल पहुंची और शुभम कुमार नामक आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में हंगामा कर रहे पेरेंट का कहना है कि सोमवार को सात क्लास की एक छात्रा स्कूल में छुट्टी होने से करीब आधा घंटा पहले खेल का सामान लाने के लिए शुभम कुमार नाम के शिक्षक के पास गई थी। जहां शिक्षक ने उसके साथ बैड टच किया। छात्रा के पीछे गई दो अन्य छात्राओं ने शिक्षक की यह हरकत देख ली, जिसके बाद स्कूल के हेड मास्टर से शिकायत की। लेकिन स्कूल में छुट्टी हो जाने के कारण सभी लोग अपने-अपने घर चले गए।

 

अभिभावकों ने टीचर को पीटा

 

लोगों ने बताया कि दोनों छात्रा की ओर से घर जाकर मामले की जानकारी अभिभावकों को दी गई। यह बात धीरे-धीरे इलाके के अभिभावकों को पता चल गई, हालांकि इस दौरान मंगलवार और बुधवार को पीड़ित छात्रा स्कूल नहीं आई है। इस बीच बुधवार को बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ स्कूल परिसर में जूट गई और लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया । इस दौरान कुछ लोगों ने उक्त शिक्षक के साथ मारपीट भी की गई। यह देखकर स्कूल के हेड मास्टर ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी।

 

थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शिक्षक को अपने साथ थाने ले गई। हालांकि इस मामले में अब तक छात्रा सामने नहीं आई है। जिसके साथ बैड टच की घटना घटी थी। वह पिछले दो दिनों से लगातार स्कूल नहीं आई है, ना ही उनके अभिभावक स्कूल पहुंचे हैं।स्कूल के हेड मास्टर संतोष कुमार राम ने बताया कि सोमवार को कुछ छात्राओं ने मामले को लेकर शिकायत की थी। उन्हें लगा कि मामला सामान्य है, हालांकि जिस छात्रा के साथ बैड टच की बात सामने आ रही थी, वह छात्रा घटना के बाद से स्कूल नहीं आई है, जिस कारण कोई कार्रवाई इस मामले में नहीं हो पाई थी। आ

 

ज अभिभावक स्कूल पहुंचे थे और कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। हेड मास्टर ने बताया कि पीड़ित छात्रा के अभिभावक से भी संपर्क स्थापित किया गया है, लेकिन वह सामने नहीं आ रहे।

 

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

 

ताजपुर थाना अध्यक्ष ने बतलाया कि स्कूल में हंगामा की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया है, हालांकि आरोप से संबंधित कोई आवेदन अब तक हासिल नहीं हुआ है । आवेदन मिलते ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!