Samastipur

समस्तीपुर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत:एक दिन पहले हुई थी टक्कर

समस्तीपुर-रोसरा मुख्य मार्ग पर एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह डिहुली ढाला के पास की थी। पहली मौत दरभंगा के डीएमसीएच जबकि दूसरी मौत समस्तीपुर के निजी अस्पताल में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतकों की पहचान ऑटो ड्राइवर सीताराम सहनी और एथलिट दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। दिलखुश कुमार की मौत दरभंगा के डीएमसीएच, जबकि सीताराम सहनी की मौत समस्तीपुर के निजी अस्पताल में हुई। सीताराम के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। दोनों मृतक रोसरा थाना क्षेत्र के पुरानी भिड़हा गांव के रहने वाले थे।

गुरुवार को समस्तीपुर में 23वीं जिला एथलेटिक्स टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रोसरा के पुरानी भिड़हा और अनुमंडल क्षेत्र से बड़ी संख्या में एथलिट बाइक और कार से समस्तीपुर आ रहे थे। इसी दौरान पुरानी भिड़हा गांव के रहने वाले दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार और नीरज कुमार एक बाइक पर सवार थे। गांव के कुछ युवक पीछे से कार से आ रहे थे।टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए जाने के दौरान डिहुली ढाला के पास सामने से आ रही ऑटो से दिलखुश की बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में ऑटो ड्राइवर सीताराम सहनी के साथ बाइक चला रहा दिलखुश भी घायल हो गया। हादसे के बाद दिलखुश के साथी, जो पीछे से कार से आ रहे थे, उन्होंने दिलखुश को समस्तीपुर के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!