Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में दो बाइक की टक्कर,1 की मौत:3 लोग घायल,एक बाइक पर थे सवार

दलसिंहसराय के उजियारपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में चार सवार घायल हो गए। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रायपुर के पास हुई। मृतक की पहचान चंदौली वार्ड-9 निवासी 48 साल के राजकुमार के रूप में हुई है।मृतक राजकुमार अपने चाचा प्रवीण कुमार (32) और भाई प्रेम कुमार (30) के साथ एक बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक पर रायपुर गांव निवासी 20 साल के चंदन कुमार सवार थे। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. अमितेश रंजन श्रीवास्तव की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक के भतीजे रंजीत कुमार सहनी ने बताया कि राजकुमार अपनी दादी की मौत की खबर सुनकर सातनपुर से घर चंदौली लौट रहे थे। वे मजदूरी करने सातनपुर गए थे और खबर मिलने पर अपने चाचा और भाई के साथ एक ही बाइक से वापस आ रहे थे।रायपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे चंदन कुमार की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

 

 

लोगों ने दी पुलिस को सूचना

 

घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके शव को सदर अस्पताल वापस लाया गया।

 

घटना की सूचना उजियारपुर थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।उजियारपुर थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी ममता शाह अपने टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है ।

 

इस घटना को लेकर उजियारपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हुए। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सदर अस्पताल मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराने को लेकर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!