दरोगा ने खुद को मारी गोली-महिला कॉन्स्टेबल से अफेयर था:शादी के लिए दबाव बना रही थी
वैशाली में सोमवार को एक दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली सिर के एकतरफ से आर-पार निकल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।मृतक दरोगा कौशल किशोर कुमार साल 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले थे।
कौशल की पहली जॉइनिंग बिदुपुर थाने में हुई थी। 3 साल पूरा होने के बाद ट्रांसफर होने के बाद नगर थाना आए थे। नगर थाना में आने के बाद जढुआ ओपी प्रभारी बनाए गए थे।बताया जा रहा है कि हाजीपुर में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल से दरोगा का अफेयर चल रहा था। महिला दरोगा पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने खुद को शूट कर लिया। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
गेट अंदर से बंदकर खुद को मारी गोली
SP ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि जढुआ ओपी प्रभारी, 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली।पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया गया कि उन्होंने किराए के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खुद को गोली मार ली थी। प्रारंभिक जांच में मामला निजी कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
हाल ही में 10 मार्च को बिदुपुर थाने से ट्रांसफर होकर जदुआ ओपी का प्रभार संभाला था। घटना के समय दरोगा की पत्नी घर में ही मौजूद थी। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे तक वे नगर थाने में थे, इसके बाद कुछ ही देर में यह आत्मघाती कदम उठा लिया.दरोगा की मौत के बाद पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। FSL की टीम भी जांच में जुटी है।
नवंबर 2025 में हुई थी दरोगा की शादी
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह इस आत्महत्या की मुख्य वजह मानी जा रही है। दरोगा की शादी नवंबर 2025 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद से पति-पत्नी के बीच संबंधों में तनाव बढ़ने लगा था.स्थानीय लोगों का कहना है कि दरोगा अपनी पत्नी और मां को साथ नहीं रखना चाहते थे, जबकि उनकी पत्नी उनके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। पड़ोसियों ने कहा दरोगा जी का किसी और से अफेयर था। इस वजह से वो पत्नी को नहीं रखना चाहते थे।
मां के समझाने पर भी नहीं माने पति-पत्नी
कुछ दिनों पहले दरोगा की मां गांव से आई थीं और दोनों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी। सोमवार को काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो वे सोमवार को 10 बजे वापस गांव लौट गईं।बताया जाता है कि इस मुद्दे को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
