Samastipur

समस्तीपुर:व्यवसायी से लूट का आरोपी अरेस्ट:21 हजार लेकर भागे थे बदमाश,कैश-बाइक जब्त

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने खस्सी व्यवसायी से हुई लूट की घटना में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को लूटी गई रकम और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।घटना 9 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के भारत चिमनी बालूवाही के पास हुई थी। बाढ़ के रहने वाले खस्सी व्यवसायी मोहम्मद नन्हू साह से मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश ने डर दिखाकर 21,500 रुपये लूट लिए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटोरी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी हुई थी गठित

 

व्यवसायी ने इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थाने में आवेदन दिया था, जिसके आधार पर कांड संख्या 86/26 दर्ज किया गया। जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर पटोरी डीएसपी बीके रवि के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

 

 

गठित टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बदमाश सलीम खान उर्फ पोला, निवासी टेढ़ी बाजार, मोहिउद्दीननगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए 6,500 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

 

पटोरी डीएसपी बीके रवि ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अन्नू सिंह, अपर थानाध्यक्ष मोहिउद्दीननगर, पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, थाना सिपाही और चौकीदार शामिल थे.गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!