समस्तीपुर:घर का ताला तोड़ कर नकद व आभूषण की चोरी
समस्तीपुर :कल्याणपुर।थाना क्षेत्र के खरसंड पश्चिम पंचायत के मोडवारा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरों ने दामोदर साह के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे हजारों रुपये के आभूषण सहित करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार घटना की रात घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे।
मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि बंद कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा है और चोरी हो चुकी है। इसके बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।