Patna

सड़क परियोजना:कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा ब्रिज अगले माह चालू होगा, सीएम करेंगे उद्‌घाटन

पटना.कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा ब्रिज पटना से एनएच-31 (हाजीपुर-समस्तीपुर रोड) तक अगले महीने चालू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्‌घाटन करेंगे। रविवार को वैशाली की तरफ गंगा नदी की दूसरी धारा पर ब्रिज के अंतिम सेगमेंट की लॉन्चिंग हो गई। इसके साथ ही ब्रिज के चालू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अगले महीने के अंत में 19.76 किलोमीटर लंबा ब्रिज पूरी तरह चालू हो जाएगा। यह स्टेट ऑफ आर्ट ब्रिज 9.76 किलोमीटर तो एप्रोच रोड 10 किलोमीटर लंबा है। अभी यह पुल आधे हिस्से में पटना से राघोपुर दियारा तक 4.57 किलोमीटर में चालू है। राघोपुर और बख्तियारपुर के काला दियारा की लाखों आबादी इसी पुल से पटना पहुंच रही है। इसके पहले बारिश के समय राघोपुर दियारा के लोग नाव से पटना आते थे। इधर, बीएसआरडीसीएल के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने अंतिम सेगमेंट की लॉन्चिंग पर निर्माण एजेंसी एलएंडटी के अधिकारियों को बधाई दी।

 

इसी ब्रिज से पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा हाईवे गुजरेगा

 

इसी ब्रिज से पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा कंट्रोल्ड एक्सेस हाईवे भी गुजरेगा। इस परियोजना की लागत 4988 करोड़ रुपए है। पहले चरण में कच्ची दरगाह, पटना से वैशाली जिला के राघोपुर दियारा (लंबाई 4.57 किलोमीटर) का काम पूरा हुआ। दूसरे चरण में हाजीपुर-महनार पथ से चक सिकंदर तक हुआ। अब तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ का निर्माण चल रहा है।

 

2015 में शिलान्यास, 2017 में काम चालू, 2026 में पुल बना

 

राज्य सरकार की यह पहली ब्रिज योजना है। इसका निर्माण शुरू करने के लिए तीन कार्यक्रम हो चुके हैं। अगस्त 2015 में शिलान्यास हुआ। फरवरी 2016 में कार्यारंभ हुआ, पर हकीकत में जमीनी निर्माण जनवरी 2017 में शुरू हुआ। ब्रिज पूरा करने की अवधि भी 3 बार बढ़ाई जा चुकी है। पहली बार जनवरी 2021, दूसरी बार दिसंबर 2024 और फिर सितंबर 2025 में इसे चालू करने का समय तय किया गया। अब मई 2016 में इसे पूरी तरह चालू किया जाएगा। इसके बाद राघोपुर दियारा के लोगों को इस पुल का लाभ मिल सकेगा।

 

क्या होगा लाभ

गांधी सेतु पर बड़ी गाड़ियों का दबाव कम होगा।

वैशाली के दियारा इलाके की बड़ी आबाद का पटना से संपर्क जुड़ेगा।

क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का तेजी से विकास होगा।

आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीज तुरंत पटना आ सकेंगे।

 

राघोपुर दियारा और उसके पूर्वी-पश्चिमी इलाके में विकास की संभावनाओं को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कमेटी बनाई थी। राघोपुर इलाके को बांध बनाकर सुरक्षित किया जाएगा। राघोपुर दियारा में सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियां सुदृढ़ होंगी। निवेश के नए रास्ते बनेंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां इंडस्ट्रीयल और आईटी पार्क विकसित किए जाएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!