Vaishali

वैशाली के राघोपुर पहुंचे RJD सुप्रीमो लालू यादव: महायज्ञ की पूर्णाहुति में हुए शामिल

हाजीपुर.राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार शाम वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित पहाड़पुर पश्चिमी गांव पहुंचे। उन्होंने यहां पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में चल रहे हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति में हिस्सा लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लालू प्रसाद यादव शाम करीब 6:30 बजे यज्ञ पूर्णाहुति कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान यज्ञ आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

बिना संबोधन के ही वापस लौट गए

 

यज्ञ मंच पर कुछ देर रुकने के बाद लालू यादव ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित नहीं किया और बिना संबोधन के ही वापस लौट गए।उल्लेखनीय है कि पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में 20 अप्रैल से हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति की गई, जिसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।

 

तेजस्वी यादव के बजाय वह खुद राघोपुर पहुंचे

लालू प्रसाद यादव का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब उनके बेटे तेजस्वी यादव के बजाय वह खुद राघोपुर पहुंचे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे राघोपुर में राजद के राजनीतिक समीकरणों को फिर से मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!