Dalsinghsarai

पेट्रोल पंप और गैस एजेन्सी का एसडीओ ने किया निरीक्षण,स्टॉक का किया वेरिफिकेशन

दलसिंहसराय : अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर पहुंचकर निरीक्षण किया |निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, मपतोल निरीक्षक सुधीर कुमार,रिपेयर मनोज पाठक,अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी शामिल रहे |जानकारी जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी ने एनएच 28 से स्थित अनन्या ऑटोमोबाइल एवं विजयवंत एंड सन पेट्रोल पंप पहुंचकर निरीक्षण किया|

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद स्टॉक का वेरिफिकेशन किया |वही उपभोक्ताओं को दिए जा रहे पेट्रोल एवं डीजल की जांच भी की| जांच के दौरान दोनों पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल पाया गया | साथ ही साथ ही ग्राहकों को आपूर्ति भी किया जा रहा था | इसके अलावा गैस एजेंसी पर पहुंच कर उन्होंने स्टॉक का वेरिफिकेशन किया और नियमानुकूल उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया | बता दे की पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर इन दोनों कथित रूप से अफवाह फैलाया जा रहा है| इसके बाद प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है|

 

आम लोगों से अनुमंडल पदाधिकारी ने अपील की है कि अफवाह पर ध्यान ना दे| डीजल पेट्रोल और रसोई गैस उपलब्ध है |साथ ही कहा कि गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगी|

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!