Patna

पेट्रोल- डीजल की किल्लत कि खबरे सामने आते ही पंपो पर उमड़ी भीड़,एसडीओ ने पंप का किया निरिक्षण

दलसिंहसराय,कई सप्ताह से अनुमंडल क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत का आम जनता सामना कर रहे है.यह समस्या अभी खत्म हुई ना कि अब एक और मुसीबत टूट पड़ी है.दलसिंहसराय शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार कि देर शाम से पेट्रोल व डीजल की किल्लत कि खबरे सामने आने लगी.जिससे आम लोगो कि परेशानी बढ़ गई है.कई पेट्रोल पंपों पर पिछले कई दिन से तेल आपूर्ति ठप रहने के कारण पंपों पर ‘तेल नहीं है’ का बोर्ड लगा दिया गया है.कई स्थानों पर पंपों के गेट तक बंद कर दिये गये हैं. इससे वाहन चालकों को काफी कठिनाइ‌यों का सामना करना पड़ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पेट्रोल की आपूर्ति बाधित होने से खासकर मोटरसाइकिल चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. शहर के काली चौक के आसपास दो पेट्रोल पंप है परन्तु एक पंप पर एक दिन पूर्व ही पेट्रोल खत्म होने के कारण गेट बंद कर दिया गया है.जिस कारण दूसरे पेट्रोल पंप एच पी पर सुबह से ही पेट्रोल डीजल लेने वालो कि लम्बी कतार लग गई. घंटो खड़े रहकर लोगो ने पेट्रोल भरवाया. वही हाल नवादा पेट्रोल पंप का रहा. अन्य दिनों के अपेक्षा काफी भीड़ देखने को मिला।

 

 

कई लोगो ने बताया कि अफवाह उड़ रही है कि पेट्रोल डीजल पंप पर खत्म हो गया है इसलिए लोगो कि भीड़ पंप पर उमड़ रही है.तो कुछ लोगो का कहना है कि कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है.वही उजियारपुर स्थित रायपुर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने के कारण आक्रोशित लोगो ने हंगामा शुरु कर दिया.जिसके बाद डायल 112 को बुलाना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

 

महेसारी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह जब वह महेसारी महावीर चौक पर पेट्रोल लेने गए तो पंप पर पहले से ही लम्बी लाइन लगी थी. पता किये तो पम्प पर पेट्रोल ही खत्म हो गया था. जिस कारण बिना पेट्रोल लिए वापस आना पड़ा.ओरियामा पेट्रोल पम्प पर भी पेट्रोल खत्म होने के कारण कई वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.खजुरी चौक पर पेट्रोल मिल रहा था परन्तु भीड़ ज्यादा थी.अख्तियारपुर खजूरी शहवाजपुर पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल उपलब्ध है परन्तु भीड़ कि वजह से लोगो को पेट्रोल लेने में समय लग रहा है.यही खबर क्षेत्र के कई पम्प पर आई।

 

 

वही पम्प संचालको का कहना है कि अफवाह के कारण लोग पेट्रोल डीजल कि जरूरत से अधिक भंडारण कर रहे है जिस कारण मांग अधिक हो गई है और आपूर्ति पहले जैसा ही हैं जिस कारण पेट्रोल डीजल कि कमी हो रही है.वही अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने बताया कि मार्च कलोजिन के कारण कई जगह पर पैसो को लेकर गाड़ी नहीं पहुंच पाई है जिस कारण कुछ पम्प पर पेट्रोल नहीं पहुंचा है.आज शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया है.इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद स्टॉक का वेरिफिकेशन किया गया.जहाँ पेट्रोल नहीं हैं एक दो दिन में उपलब्ध हो जाएगी. उन्होंने लोगो से पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर अपील की है कि अफवाह पर ध्यान ना दे.जरूरत से ज्यादा पेट्रोल ना खरीदे.डीजल पेट्रोल और रसोई गैस उपलब्ध है.साथ ही कहा कि गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!