Samastipur

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर समस्तीपुर में जश्न:की आतिशबाजी

समस्तीपुर में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज शाम शहर के स्टेशन चौराहे पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटी।कार्यक्रम नगर भाजपा के बैनर चले आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात ठाकुर, और प्रदेश कार्य समिति सदस्य कौशल किशोर पांडे कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात ठाकुर ने कहा बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत हुई है। सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना केवल एक राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार के विकास और जनआकांक्षाओं को नई दिशा देने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता NDA सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा।

 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल चौधरी ने कहा की सम्राट चौधरी एक अनुभवी और कर्मठ नेता हैं, उनके नेतृत्व में बिहार में नीतीश कुमार के मॉडल पर काम करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का चौहमुंखी विकास होगा।

 

 

इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांधी स्मारक के सामने बीच सड़क पर बिहार में पहला भाजपा मुख्यमंत्री होने पर जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी भी किया। जिससे कुछ देर के लिए जाम की भी स्थिति बन गई।कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिला प्रवक्ता अमित सम्राट, मंडल अध्यक्ष समस्तीपुर ग्रामीण पूर्वी अरविंद कुशवाहा, मध्य मंडल अध्यक्ष दीपक सत्यार्थी, वारिसनगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!