Patna

नाबालिग लड़की लापता,दुकान के स्टाफ पर अपहरण का लगाया आरोप

पटना.किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। लड़की के पिता ने बुधवार को सदर थाना में आवेदन देकर बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग लड़की 21 अप्रैल को अपने घर से दवा लेने के लिए खगड़ा बाजार गई थी। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिरयानी दुकान के स्टाफ पर आरोप

खोजबीन के दौरान लड़की का कोई पता नहीं चला। परिजनों का आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली है कि डेमार्केट स्थित एक कोलकाता बिरयानी दुकान का स्टाफ, जिसकी पहचान अरशद के रूप में हुई है, नाबालिग लड़की को जबरन अपने साथ ले गया है। परिवार ने आशंका जताई है कि युवक ने लड़की को बहला-फुसलाकर या जबरन भगाया है।

परिजनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CCTV खंगास रही पुलिस

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही, तकनीकी माध्यमों से भी लड़की की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि नाबालिग लड़की की खोजबीन के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। मामले में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!