Samastipur

पूसा विवि के पार्क परिसर में तितलियों की 100 से अधिक प्रजातियां मिलीं

समस्तीपुर.पूसा।कृषि विवि पूसा के बटरफ्लाई गार्डन एवं जैव-विविधता पार्क में पहली बार ‘बटरफ्लाई फील्ड डे’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विवि के इस पार्क परिसर में तितलियों की 100 से अधिक प्रजातियों की मौजूदगी भी दर्ज की गई। तितलियों को देखकर वैज्ञानिकों ने स्थानीय पारिस्थितिकी संरक्षण के प्रयासों के लिए इसे काफी महत्वपूर्ण बताया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय ने कहा कि यह आयोजन विश्वविद्यालय के पारिस्थितिक संरक्षण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि तितलियां उत्कृष्ट ‘बायो-इंडिकेटर’ होती हैं, जिनके माध्यम से पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन किया जा सकता है।

 

 

यह पार्क भविष्य की कृषि रणनीतियों के लिए उपयोगी शोध का आधार बनेगा। कुलसचिव डॉ. पी.के. प्रणव ने कहा कि तितली उद्यान अब शोधकर्ताओं के लिए जीवंत प्रयोगशाला बन गया है। साथ ही यह स्कूली छात्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है, जो प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!