Patna

अनंत सिंह के अपने गांव में करा रहे महादंगल:ईरान समेत कई देशों के पहलवान करेंगे कुश्ती

पटना.मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह की ओर से नदवां गांव में आज यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया गया है। यह आयोजन बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर किया जा रहा है।अनंत सिंह का दावा है कि महादंगल में 8-10 लाख लोग शामिल होंगे। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश, उनके बेटे निशांत समेत कई नेता, विधायक और मंत्रियों को निमंत्रण दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अंतरराष्ट्रीय महादंगल में देश-विदेश के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। गांव में इसके लिए विशेष अखाड़ा तैयार किया गया है।आयोजकों के मुताबिक, इस बार दंगल को खास तौर पर बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, ताकि इसे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके।

 

 

 

देश-विदेश से पहुंच रहे पहलवान

 

महादंगल में भारत के कई राज्यों के अलावा विदेशों से भी पहलवान हिस्सा लेंगे। ईरान के हामिद, इरफान और जलाल जैसे नामी पहलवान यहां पहुंच रहे हैं।वहीं, जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान के आने की भी चर्चा है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई चर्चित पहलवान भी इस दंगल में कुश्ती लड़ते दिखेंगे।

 

यह पूरा आयोजन अनंत सिंह की देखरेख में हो रहा है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे पिछले सप्ताह ही बेऊर जेल से बाहर आए हैं।जेल से बाहर आने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक आयोजन माना जा रहा है, इसलिए इसकी चर्चा और भी ज्यादा हो रही है। अनंत सिंह खुद तैयारियों का जायजा लेते नजर आए हैं।

 

नेताओं को दिया गया निमंत्रण

 

अनंत सिंह ने कई बड़े नेताओं को दंगल में आने का निमंत्रण दिया है। अब तक जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी के पहुंचने की पुष्टि हुई है।इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी बुलाया गया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई अन्य नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

विवेका पहलवान की याद में आयोजन

 

दंगल की दुनिया में विवेका पहलवान, जिनका असली नाम विवेक सिंह था, एक बड़ा नाम रहे हैं। वह बिहार केसरी का खिताब जीत चुके थे और अपनी सख्त दिनचर्या के लिए जाने जाते थे।उनके भाई अरविंद पहलवान के मुताबिक, विवेका रोजाना करीब 5 लीटर दूध पीते थे। उनकी डाइट में बादाम का हलवा, शरबत शामिल रहता था। वे रोज हजारों दंड-बैठक लगाते थे और करीब 10 किलोमीटर दौड़ते थे। उनकी इसी मेहनत ने उन्हें बड़ा पहलवान बनाया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!